जमशेदपुर: NH-33 पर हाल ही में बनाई गई सड़क महज तीन दिनों के भीतर ही उखड़ने लगी। सड़क की परत जगह-जगह टूटकर बिखर गई है और निर्माण सामग्री हाथों से निकलती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य में गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सड़क की बदहाल स्थिति को देखकर लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आखिर इतनी जल्दी सड़क की परत कैसे उखड़ने लगी? निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री और उसकी गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए।

सड़क की मौजूदा स्थिति ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्य की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगा? क्या जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?



