नयी दिल्ली: टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 40 प्रतिशत घटकर 25.08 करोड़ रुपये रह गया।

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी ने 41.80 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी परिचालन आय 13.7 प्रतिशत बढ़कर 1,873.12 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,647.27 करोड़ रुपये थी।
व्हर्लपूल ऑफ इंडिया अमेरिका स्थित व्हर्लपूल कॉरपोरेशन की अनुषंगी है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 15 प्रतिशत बढ़कर 1,896.66 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 13.77 प्रतिशत बढ़कर 1,930.96 करोड़ रुपये रही।


