नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएचईएल को अदाणी पावर से 28,000 करोड़ रुपये तक की चार परियोजनाओं के ठेके मिले हैं। बीएचईएल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नए ठेकों में उपकरणों (बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर के साथ सहायक उपकरणों) की आपूर्ति तथा संबंधित परियोजनाओं के लिए समझौते के तहत सहमत सेवाएं शामिल हैं।



