नई दिल्ली : अमूल ने घी और बटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब अमूल के 1 किलो घी के लिए ग्राहकों को 680 रुपये चुकाने होंगे, यानी प्रति किलो 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अमूल प्योर घी के 500 ग्राम पाउच पर 20 रुपये बढ़ाए गए हैं। बटर की बात करें तो 100 ग्राम के पैक पर 3 रुपये और 500 ग्राम के पैक पर 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों का सीधा असर आम लोगों की रसोई के बजट पर पड़ सकता है।



