Share Market में लगातार दूसरे दिन धमाका, Sensex-Nifty की रफ्तार से निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले!

News Aroma Desk
2 Min Read
Share Market में लगातार दूसरे दिन धमाका, Sensex-Nifty की रफ्तार से निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले!
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Share Market News: शेयर बाजार में आज मंगलवार को भी लगातार दूसरे सत्र में शानदार उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार को तेजी के साथ बंद हुआ बाजार खुलते के साथ ही धमाल मचा रहा है। Sensex-Nifty दोनों में ही जोरदार रैली नजर आ रही है। जहां, Bombay Stock Exchange का 30 शेयरों वाला Sensex ओपन होते ही 700 अंकों से अधिक की छलांग लगाकर 76 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है, तो वहीं National Stock Exchange का Nifty भी 188 अंक चढ़कर 23,600 के पार निकल गया है।

सोमवार को मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का शेयर ने गदर मचाया था। आज इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स जैसे शेयर रॉकेट बने नजर आ रहें है।

Sensex-Nifty में रॉकेट सी तेजी

बीते दिन की बात करें तो, सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ था और आज भी इसमें रफ्तार जारी रही। ये सोमवार को 75,629 में बंद हुआ था, लेकिन कल की तुलना में तेजी लेकर 76,000 के स्तर के पार खुला और फिर एक झटके में 729 अंक की छलांग लगाते हुए 76,421 पर पहुंच गया।

NSE Nifty भी सेंसेक्स के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता हुआ नजर आ रहा है। सोमवार को 380 अंक से ज्यादा छलांग लगाकर बंद हुआ 50 शेयरों वाला निफ्टी अपने पिछली क्लोजिंग 23,440 की तुलना में उछलकर 23,582 पर खुला और फिर 188 अंक चढ़कर 23,628 पर जा पहुंचा।

आज इन शेयरों में तेजी

  • IndiGo Share (3.50%)
  • HDFC Bank Share (2.50%)
  • HUL Share (2%)
  • Asian Paints Share
  • Infosys Share

 

 

Share This Article