शांति सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो के सेक्टर-3 में आयोजित स्वर्गीय शांति सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-3 (ए) स्थित क्वार्टर नंबर-30 में आयोजित स्वर्गीय शांति सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शिरकत की और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत शांति सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय शांति सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह (लड्डू जी) सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनका दुख साझा किया और इस कठिन घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के बोकारो आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी रही। विधायक श्वेता सिंह और विधायक उमाकांत रजक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। वहीं, उत्तरी छोटानागपुर के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा भी इस दौरान उपस्थित रहे।

इसके अलावा डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, एएसपी वेदांत शंकर और प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह निजी कार्यक्रम से जुड़ा था। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचकर दिवंगत शांति सिंह को श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।