नई दिल्ली: अवसंरचना क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से 1,000 करोड़ रुपये से लेकर 2,500 करोड़ रुपये तक का ठेका मिला है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। परियोजना के तहत बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 और डिपो स्टेशन से बोराकी तक कुल 15.1 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड वायाडक्ट (जमीन से ऊपर ऊंचे पुलनुमा मार्ग) का आंशिक डिजाइन तथा निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, वास्तुशिल्पीय साज-सज्जा सहित 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन भी बनाए जाएंगे।



