ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बडोली इलाके में दीपावली पर पटाखे फोड़ने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी ‘थार’ गाड़ी पड़ोसियों पर चढ़ा दी, जिससे एक दंपति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे भी अस्पताल ले जाया गया।



