रांची : रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को श्रद्धानंद रोड में रानी सती मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान के शुभारंभ के बाद श्री सेठ ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं दी और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर संचालक पंकज अग्रवाल, अरुण जालान, मुकेश काबरा, संजय सिंह, रोहित अग्रवाल और मीनू जलान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



