वाइबीएन विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुए विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, कहा- जीवन में सफलता का नया द्वार खोलती है शिक्षा

विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो वाइबीएन विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है तथा विद्यार्थी झारखंड का भविष्य हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो मंगलवार को वाइबीएन विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता के नए द्वार खोलती है। साथ ही साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुझे विश्वास है कि सभी विद्यार्थी अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं कौशल से झारखंड और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। दीक्षांत समारोह में वाइबीएन विश्वविद्यालय के चेयरमैन रामजी यादव समेत कई गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।