रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकाश पर्व के मौके पर झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। गुरु नानक देव जी ने प्रेम, समानता, सेवा और मानवता का संदेश देकर समाज को सदैव सत्य और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर प्रेम, भाईचारे और इंसानियत की भावना को मजबूत करें। वाहेगुरु जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

Also read : कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए विधायक सरयू राय



