जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा और श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को सोनारी में आयोजित भव्य नगर कीर्तन में विधायक सरयू राय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ नगर कीर्तन में सहभागिता कर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए उन्होंने सेवा, समर्पण, मानवता और आपसी भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।




