महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण है लिज्जत पापड़ : कल्पना सोरेन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन इन दिनों झारखण्ड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति के सदस्यों के साथ महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। मंगलवार को कल्पना सोरेन ने समिति के सदस्यों के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ के प्रोडक्शन सेंटर का भ्रमण किया और यहां कार्यरत महिलाओं से मिलीं।

इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि लिज्जत पापड़ महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिक उद्यमिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह पहल आज हजारों महिलाओं को रोजगार और आत्मसम्मान प्रदान कर रही है। यहां की कार्यप्रणाली, अनुशासन और महिलाओं का समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।