घाटशिला के स्टेशन बाजार में 24 को हस्ताक्षर अभियान

घाटशिला में 24 मई को ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलेगा। सरयू राय की मौजूदगी में रेल यात्री संघर्ष समिति ने रेलवे सुधार को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rail Yatri Sangharsh Samiti : ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे रेल यात्री संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि 24 मई को घाटशिला के स्टेशन बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

यह फैसला जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की विशेष मौजूदगी में गुरुवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक में हुआ। बैठक न्यू केबुल टाउन में हुई। इस बैठक में रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह भी मौजूद थे।

बैठक में यह बताया गया कि घाटशिला के लोग इस हस्ताक्षर अभियान के लिए तैयार हैं। उन्होंने जरूरी तैयारियां कर रखी हैं। यह तय किया गया कि जमशेदपुर से लगभग 100 लोग घाटशिला जाएंगे और वहां के स्थानीय लोगों के साथ मिल कर इस हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाएंगे ताकि खड़गपुर रेल मंडल में लेटलतीफ चलने वाली यात्री ट्रेनों की स्थिति में सुधार हो। 24 मई की बैठक के बाद ही यह तय किया जाएगा कि कोलकाता स्थिति रेलवे के महाप्रबंधक से कब मिलना है।

बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, नीरज सिंह, कंचन डे, त्रिदेव सिंह, अजय कुमार, हनी परिहार आदि शामिल थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।