
Godda News: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय गोड्डा में जिलाध्यक्ष यहया सिद्दीकी की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित होकर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और सूचना क्रांति की नींव रखने में उनके योगदान को याद किया।
राजीव गांधी जी के विचार और बलिदान देश के युवाओं को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगते रहे।

