चेशायर होम रोड में धू-धू कर जल उठा टेंट हाउस का गोदाम, आसमान में छाया काला धुआं

चेशायर होम रोड स्थित टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने में दमकल की छह गाड़ियां लगातार जुटी हुई हैं।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

6 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

रांची : चेशायर होम रोड (सदर थाना क्षेत्र) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक टेंट हाउस का गोदाम धू-धू कर जल उठा। गोदाम में रखे कपड़े, गद्दे, बांस और प्लास्टिक की कुर्सियों ने आग को इस कदर भड़काया कि देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। इस भीषण अग्निकांड से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची है, जिसे काबू करने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां लगातार मोर्चे पर डटी हुई हैं। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक, शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की है; राहत की बात यह है कि कोई हताहत नहीं हुआ है और फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।