धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ संबंधी टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में सिलीगुड़ी साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक वकील की शिकायत के आधार पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह शिकायत 20 मई को अधिवक्ता रिंकी चट्टोपाध्याय सिंह द्वारा सिलीगुड़ी साइबर अपराध थाने में दर्ज कराई गई थी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बार-बार प्रयास करने पर प्राथमिकी स्वीकार की गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, ममता ने दो बार ऐसी टिप्पणियां की हैं। एक बार उन्होंने वर्ष 2025 में एक धार्मिक आयोजन के दौरान की वहीं दूसरी बार विधानसभा चुनावों से पहले धर्मतला में हुए विरोध प्रदर्शन के वक्त की।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इन टिप्पणियों ने “भारत और दुनिया भर में लाखों सनातनी हिंदुओं की भावनाओं और विश्वासों को गहरी चोट पहुंचाई है।”

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वकील ने यह भी आरोप लगाया है कि बयान असंवैधानिक और भड़काऊ प्रकृति के थे।

शिकायतकर्ता ने कहा कि बनर्जी ने कहा था कि एक विशेष समुदाय चाहे तो पांच मिनट के भीतर दूसरे समुदाय को खत्म कर सकता है। संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति से ऐसी टिप्पणियों की अपेक्षा नहीं की जाती है।

सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमें शिकायत प्राप्त हुई है और प्रक्रिया के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और प्रथमिकी में उल्लिखित सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।”

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.