हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! जींद-सोनीपत ट्रैक पर मिली मंजूरी

भारतीय रेलवे ने जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू ट्रेन को मंजूरी देकर ग्रीन ट्रांसपोर्ट और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे अब ग्रीन ट्रांसपोर्ट के नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन चलाने को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन डीजल के बजाय हाइड्रोजन गैस से संचालित होगी और पर्यावरण के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में 10 कोच वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डीपीआरएस 1200 केवी डेमू ट्रेन को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलाने की स्वीकृति दी गई है। रेलवे बोर्ड के निदेशक सिविल इंजी. (जी) किशन रावत की ओर से इस संदर्भ में रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेेनाइजेशन के महानिदेशक तथा नॉर्दन रेलवे के महानिदेशक को पत्र लिखा है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।