
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल की भुगतान प्रणाली पर “साइबर हमला” हुआ और लगभग 50 छात्रों ने अनधिकृत रूप से पोर्टल तक पहुंच हासिल कर ली। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया, “पोर्टल पर कुछ लोगों ने अनधिकृत पहुंच हासिल कर ली। पेमेंट गेटवे एचडीएफसी से संबंधित था… लगभग 50 बच्चों ने पहुंच हासिल कर ली।”

