म्यांमार के राष्ट्रपति बिहार के गया जी पहुंचे, महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगे

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग पांच दिवसीय भारत यात्रा पर गया पहुंचे, महाबोधि और सुजाता मंदिर में पूजा करेंगे, पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गया जी: म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग भारत की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार को बिहार के गया जी पहुंचे, जहां वह जिले में स्थित महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि म्यांमा के राष्ट्रपति अपने मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों और व्यापारिक जगत के नेताओं सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां हवाई अड्डे पर उतरे जहां राज्य सरकार ने उनका भव्य स्वागत किया। ह्लाइंग गया जी जिले के महाबोधि मंदिर और सुजाता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। म्यांमा के राष्ट्रपति रविवार को म्यांमा-भारत व्यापार मंच में भाग लेंगे। ह्लाइंग सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दोनों देशों के ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने के संबंध में चर्चा करेंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।