एचटी मीडिया को चौथी तिमाही में 9.66 करोड़ रुपये का घाटा

एचटी मीडिया को मार्च तिमाही में 9.66 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, संपत्ति मूल्य में कमी और नए श्रम संहिता के प्रभाव से कंपनी का मुनाफा प्रभावित।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: एचटी मीडिया लि. को वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 9.66 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। यह घाटा मुख्य रूप से संपत्ति के मूल्य में कमी और नए श्रम संहिता के कारण हुआ। एचटी मीडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 51.36 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।