भाजपा से प्रायोजित था मुझपर हुआ हमला : अभिषेक बनर्जी

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने उन पर हुए कथित हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है और मामले को कलकत्ता हाईकोर्ट तथा राज्यपाल के समक्ष उठाने की बात कही।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Abhishek Banerjee : तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने ख़ुद पर हुए हमले के बाद कहा है कि वे इस मामले में ‘अदालत का रुख़ ज़रूर करेंगे।’ उन्होंने यह आरोप लगाया कि हमला करने वाले लोग उन्हें ‘जान से मारना’ चाहते थे।

अभिषेक बनर्जी ने कहा, “वे मुझे जान से मारना चाहते थे।” टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि वह इस मामले के बारे में कलकत्ता हाई कोर्ट और राज्यपाल को बताएंगे।

उन्होंने कहा, “पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है। हम इस मामले में हाई कोर्ट को सूचना ज़रूर देंगे। हम राज्यपाल को भी इस बारे में बताएंगे। वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह इस मामले में अदालत का रुख़ करेंगे तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं कोर्ट ज़रूर जाऊंगा।”

अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना ज़िले के सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए थे, जहां उन्होंने ख़ुद के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक़, अभिषेक बनर्जी पर पत्थर और अंडे फेंके गए।

अभिषेक बनर्जी ने इस घटना के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, “सबकुछ बीजेपी की ओर से प्रायोजित था।”

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।