बेंगलुरु स्कूल में भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर, बड़ा हादसा टला

बेंगलुरु के नागदेवनहल्ली में निजी स्कूल की इमारत में आग लगी, चौथी मंजिल से उठे धुएं के बीच सभी छात्र और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए, कोई हताहत नहीं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: बेंगलुरु में शनिवार सुबह एक निजी स्कूल की इमारत में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे नागदेवनहल्ली स्थित एक स्कूल में हुई। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। चौथी मंजिल पर स्थित एक सभागार में आग लगने के बाद इमारत में घना धुआं भर गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार होने के कारण स्कूल में नियमित कक्षाएं बंद थीं लेकिन कुछ छात्र परिचय सत्र में शामिल होने आए थे। अधिकारी ने बताया कि स्कूल में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हालांकि, आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।