मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोइलकेरा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पास बुधवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया गया कि कुछ ग्रामीणों ने पोल संख्या 672/32 के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक संभवतः शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा था। इसी दौरान झपकी आने या संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, हेडफोन, चार्जर और कुछ नकद रुपये बरामद किए गए हैं। जीआरपी मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस हादसे के कारण राउरकेला-टाटा-बादामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन का परिचालन भी करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।