
नई दिल्ली : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने डॉन बॉस्को कॉलेज, कोहिमा में आयोजित ‘कोहिमा जॉब फेयर–2026’ का शनिवार को उद्घाटन कर युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने कहा कि 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों एवं 500 से अधिक युवा अभ्यर्थियों की सहभागिता वाला यह जॉब फेयर प्रतिभा और अवसर के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य कर रहा है। मुझे विश्वास है कि यह पहल युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, नए अवसरों का लाभ उठाने तथा सफल एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करेगी।
नागालैंड के युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और संकल्प राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

