‘कॉकटेल 2’ में दिखेगा रश्मिका मंदाना का नया अवतार, बोलीं- इस फिल्म को लेकर मैं डरी हुई थी

Manu Shrivastava
2 Min Read
कॉकटेल 2 में नए अंदाज में दिखेंगी रश्मिका मंदाना
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट रोमांटिक-कॉमेडी कॉकटेल का सीक्वल है। मूल फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। दर्शक लंबे समय से इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म ऑफर होने पर घबरा गई थीं रश्मिका

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रश्मिका ने खुलासा किया कि जब उन्हें इस फिल्म का प्रस्ताव मिला तो वे काफी घबराई हुई थीं। अभिनेत्री ने बताया कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे मॉडर्न और अर्बन किरदार है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें संदेह था कि क्या वे इस भूमिका को सही ढंग से निभा पाएंगी, लेकिन फिल्म के निर्माताओं और निर्देशक ने उन पर पूरा भरोसा जताया।

ग्लैमरस अंदाज में आएंगी नजर

रश्मिका के अनुसार, इस फिल्म में उनका किरदार उनके अब तक के देसी और पारंपरिक रोल्स से बिल्कुल अलग होगा। अभिनेत्री ने कहा कि दर्शकों को उनका नया लुक और स्टाइल काफी चौंकाने वाला लगेगा। उन्होंने इसे अपने करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक बताया।

बड़ी जिम्मेदारी है ‘कॉकटेल’ की विरासत को आगे बढ़ाना

फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं पहली फिल्म का निर्देशन भी किया था। वहीं, इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान ने किया है। फिल्म में रश्मीका के साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Share This Article