
कोहिमा : नागालैंड पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों ने सोमवार को कोहिमा स्थित लोक भवन में राज्यपाल नंद किशोर यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि देश की सेवा में समर्पित हमारे पूर्व सैनिकों का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके अनुभव, अनुशासन, राष्ट्रनिष्ठा एवं समाज के प्रति समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक हैं। उनसे आत्मीय संवाद कर प्रसन्नता हुई। पूर्व सैनिकों का सम्मान, राष्ट्र के गौरव का सम्मान है।

