चाईबासा ब्लास्ट में शहीद जवान देवेंद्र पंडित के घर पर मातम का माहौल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के टोपलो थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने गुरुवार की सुबह लैंड माइंस ब्लास्ट किया।

इस घटना में पुलिस के तीन जवान शहीद हो गये हैं। हमले में शहीद हुए गोड्‌डज्ञ जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र के धनाबिंदी गांव के शहिद देवेंद्र पंडित के घर में उनके माता-पिता एवं पत्नी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

उनके पिता जीवलाल पंडित पेशे से किसान हैं तथा उनकी मां घरेलू महिला है। शहीद की पत्नी जो स्थानीय साहिबगंज में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी।

वह भी अपने धानाबिंदी घर पर सूचना के बाद आने के बाद बार-बार बेहोश हो रही थी।

शहीद देवेंद्र पंडित के अन्य दो भाई जिसमें वीरेंद्र पंडित भी पुलिस में है तथा छोटा भाई ओंकार पंडित पढ़ाई कर रहा है।

कुछ वर्ष पहले ही देवेंद्र की शादी तीन पहाड़ के दूध कोलगांव में रेखा कुमारी से हुई थी, जिसके दो पुत्र भी हैं। बताया जा रहा है कि उसके पत्नी एवं बच्चे साहिबगंज जिला मुख्यालय में रह रहे थे।

देवेंद्र की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम का वातावरण बन चुका है तथा लोग उनके घरों पर जूट कर उनके माता-पिता को दिलासा देने में जुटे हैं।

शहीद देवेंद्र का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक घर लाया जाएगा।

Share This Article