2026 में लौटेगा मल्टीस्टारर फिल्मों का दौर, बड़े सितारों से सजी फिल्मों पर दांव लगाएगा बॉलीवुड

Manu Shrivastava
3 Min Read
लगने वाला है मल्टीस्टारर फिल्मों का मेला
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड में एक बार फिर मल्टीस्टारर फिल्मों का ट्रेंड तेजी से लौटता दिखाई दे रहा है। एक समय था जब निर्माता कई बड़े सितारों को एक साथ कास्ट करने से बचते थे, लेकिन अब बदलते बॉक्स ऑफिस समीकरणों के बीच दर्शकों को थिएटर तक खींचने के लिए मेगा स्टारकास्ट वाली फिल्मों पर बड़ा दांव लगाया जा रहा है। साल 2026 का फिल्मी कैलेंडर ऐसी कई फिल्मों से भरा हुआ है, जिनमें एक साथ कई बड़े सितारे नजर आएंगे।

‘वेलकम टू द जंगल’ में सितारों की लंबी फौज

वेलकम टू द जंगल को 2026 की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी और लारा दत्ता समेत 24 से अधिक कलाकार शामिल हैं। फिल्म 26 जून को रिलीज होने वाली है।

‘गोलमाल 5’ और ‘धमाल 4’ से लौटेगी कॉमेडी की बहार

गोलमाल 5 में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और शरमन जोशी एक बार फिर साथ दिखाई देंगे। वहीं धमाल 4 में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे लोकप्रिय चेहरे वापसी करेंगे।

‘किंग’ और ‘रामायण’ पर टिकी निगाहें

किंग में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और रानी मुखर्जी के शामिल होने की चर्चा है। वहीं रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘लव एंड वॉर’ भी बनी चर्चा का केंद्र

लव एंड वॉर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। भले ही फिल्म में कलाकारों की संख्या कम हो, लेकिन तीनों सितारों की लोकप्रियता इसे एक हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट बनाती है।

मल्टीस्टारर फिल्मों पर बड़ा दांव

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर का मानना है कि मल्टीस्टारर फिल्में दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव लेकर आती हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षाकृत सुरक्षित दांव मानी जाती हैं। हालांकि मौजूदा दौर में किसी फिल्म की सफलता की गारंटी नहीं दी जा सकती। फिर भी 2026 में बड़े सितारों की मौजूदगी वाली फिल्मों से बॉलीवुड को काफी उम्मीदें हैं।

Share This Article