गोड्डा में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा : जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष यहया सिद्दीकी की अध्यक्षता में राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केक काटकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। वक्ताओं ने राहुल गांधी जी के लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय तथा देश के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के हित में किए जा रहे संघर्ष एवं योगदान की सराहना करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।