
नेटफ्लिक्स और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रस्तुत रियलिटी शो लॉक अप: सच या सजा एक अनोखा कैप्टिव फॉर्मेट लेकर आ रहा है। इस शो में 14 मशहूर हस्तियां एक जेल जैसे नियंत्रित माहौल में 6 हफ्तों तक बंद रहेंगी, जहां उन्हें कठिन चुनौतियों, मानसिक दबाव और रणनीतिक फैसलों का सामना करना होगा।
फराह और रितेश बनेंगे शो के जेलर
इस शो में फराह खान और रितेश देशमुख जेलर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। दोनों ने शो को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। रितेश देशमुख ने कहा कि यह शो आज के समय का प्रतिबिंब है, जहां हर प्रतियोगी अपनी सच्चाई और रणनीति के साथ प्रवेश करता है। वहीं फराह खान ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में बहुत कुछ देखा है, लेकिन लॉक अप एक बिल्कुल अलग अनुभव है, जहां कोई फिल्टर या रीटेक नहीं होता।
6 हफ्तों तक चलेगा इमोशनल और स्ट्रैटेजिक गेम
इस शो में प्रतिभागियों को बाहरी दुनिया से पूरी तरह काटकर रखा जाएगा, जिससे उनके असली व्यक्तित्व और छिपे हुए राज सामने आएंगे। हर प्रतियोगी को मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों से गुजरना होगा। शो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और हाई-ड्रामा के कारण दर्शकों के बीच खास उत्साह पैदा कर रहा है।

