
Wedding Ceremony : सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले का विवाह नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी के साथ मुंबई में भव्य समारोह के बीच संपन्न हुआ।
इस खास मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव तथा बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

