मां राम प्यारी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ एसएन यादव से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची में मां राम प्यारी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एस.एन. यादव और सीईओ से मुलाकात कर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Aditya Sahu Meets Dr. SN Yadav: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को करमटोली स्थित मां राम प्यारी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एन. यादव एवं हॉस्पिटल की सीईओ डॉ. माधुरी यादव से मुलाकात की।

इस मौके पर उन्होंने डॉक्टर दंपत्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित 12 गौरवपूर्ण वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष पत्रिका भेंट की तथा केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों एवं विकासोन्मुखी पहलों की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वरुण साहू समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।