द पैराडाइज में खौफनाक अवतार में दिखेंगे राघव जुयाल, विलेन लुक ने बढ़ाया रोमांच

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एक्टर और डांसर राघव जुयाल जल्द ही अपने करियर की सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की बहुप्रतीक्षित फिल्म द पैराडाइज से उनका पहला लुक जारी किया गया है। फिल्म में वह ‘विक्रम मालिक’ नामक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका अंदाज बेहद खतरनाक और प्रभावशाली नजर आ रहा है।

टीजर में दिखी हरकतें और उभरीं

जारी किए गए टीजर में राघव बारिश, आग और विनाश के बीच दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ दिखाई देते हैं। भारी-भरकम सोने के आभूषण, तीखे हाव-भाव और आक्रामक बॉडी लैंग्वेज उनके किरदार को और भी डरावना बनाते हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नानी और मोहन बाबू के साथ होगी टक्कर

फिल्म में नानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सीनियर एक्टर मोहन बाबू ‘शिकंजा मालिक’ नामक खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। मेकर्स ने हाल ही में रीशूट से जुड़ी खबरों को खारिज किया था। अब यह फिल्म 21 अगस्त को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश सहित आठ भाषाओं में रिलीज होगी।

Share This Article