बरही में बैंक ऑफ इंडिया करियातपुर ब्रांच में कई दिनों से पासबुक प्रिंटर खराब, ग्रामीण परेशान

बरही के करियातपुर बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में पासबुक प्रिंटिंग मशीन कई दिनों से खराब होने के कारण ग्रामीण ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें बार-बार बैंक आना पड़ रहा है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बरही प्रखंड के बैंक ऑफ इंडिया करियातपुर ब्रांच में कई दिनों से पासबुक प्रिंटिंग मशीन खराब पड़ी है। इससे दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण महिला-पुरुष ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहक पैसा निकालने के बाद पासबुक अपडेट कराने आते हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण हार्ड कॉपी में एंट्री नहीं मिल पा रही है। हालांकि ऑनलाइन पासबुक रोज अपडेट हो रहा है, मगर ग्रामीणों को प्रिंटेड पासबुक न मिलने से लेन-देन का रिकॉर्ड रखने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पासबुक मांगने पर बैंक कर्मचारियों द्वारा केवल “प्रिंटर खराब है” कहकर लौटा दिया जाता है। इस संबंध में ब्रांच मैनेजर ने बताया कि जोनल ऑफिस को मेल भेज दिया गया है, लेकिन नया प्रिंटर कब तक आएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है। रोज बैंक के चक्कर काट रहे ग्रामीणों ने जल्द मशीन ठीक कराने की मांग की है ताकि उन्हें राहत मिल सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।