
रांची : झारखंड राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो चुका है। अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपना एन्यूमरेशन फार्म (Enumeration Form) भरकर जमा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता है इसलिए झारखंड राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अपील है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म अवश्य भरें। आइए, हम सभी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

