
रांची : भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की ओर से भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय शोध लेख प्रतियोगिता के लिए कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), झारखंड, रांची को राज्य का नोडल कार्यालय नामित किया गया है। प्रतियोगिता में स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) एवं पी.एच.डी. के पात्र विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसका उद्देश्य सार्वजनिक वित्त एवं राजकोषीय शासन (Fiscal Governance) विषय पर विद्यार्थियों में अनुसंधान कौशल को प्रोत्साहित करना है। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः ₹75,000, ₹50,000 एवं ₹25,000 तथा राष्ट्रीय स्तर पर क्रमशः ₹1,25,000, ₹1,00,000 एवं ₹75,000 प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तर के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए 1 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। पात्रता, प्रतियोगिता के विषय, विस्तृत दिशानिर्देश और ऑनलाइन पंजीकरण संबंधी जानकारी https://icssr.org/applications-cag-icssr-research-article-competition या https://cag.gov.in/ae/jharkhand/en पर उपलब्ध है।

