‘लॉक अप’ में फिर लौटेंगी कंगना रनौत, ‘जनता की आवाज’ बनकर लेंगी प्रतिभागियों की परीक्षा

Manu Shrivastava
2 Min Read
कंगना रनौत
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के दूसरे सीजन में दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। पहले सीजन में बतौर जेलर नजर आ चुकीं कंगना रनौत एक बार फिर शो में वापसी कर रही हैं। हालांकि इस बार वह जेलर की भूमिका में नहीं, बल्कि ‘जनता की आवाज’ बनकर विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगी। उनकी एंट्री पहले एलिमिनेशन वीकेंड को और भी रोमांचक बना देगी।

‘जनता की आवाज’ से जुड़ेगा नया आयाम

शो में जोड़े गए नए सेगमेंट ‘जनता की आवाज’ का उद्देश्य दर्शकों की राय और प्रतिक्रियाओं को सीधे प्रतिभागियों तक पहुंचाना है। इस सेगमेंट के जरिए कंगना घर के अंदर हो रही घटनाओं पर जनता का नजरिया सामने रखेंगी। इससे प्रतिभागियों को अपने व्यवहार और फैसलों पर आत्ममंथन करने का अवसर मिलेगा।

कंगना ने कही यह बात

अपनी वापसी को लेकर कंगना रनौत ने कहा कि ‘लॉक अप’ हमेशा सच का सामना करने और अपनी गलतियों को स्वीकार करने का मंच रहा है, चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो। उन्होंने कहा कि हर फैसले की एक कीमत होती है और इस वीकेंड वह शो के होस्ट फराह खान और जेलर रितेश देशमुख के साथ ज्यूरी के रूप में दर्शकों की आवाज बनेंगी।

एकता कपूर के बयान के बाद बदला समीकरण

गौरतलब है कि शो के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्माता एकता कपूर ने कहा था कि नए सीजन का फॉर्मेट पूरी तरह बदला गया है, इसलिए पुरानी चीजों को दोहराया नहीं जाएगा। लेकिन अब पहले ही वीकेंड पर कंगना की वापसी ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Share This Article