BREAKING NEWS : कांके के पूर्व विधायक हरि राम उर्फ राम बाबू का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

कांके के पूर्व विधायक हरि राम उर्फ राम बाबू का निधन हो गया। 1985 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने नेता के निधन पर पार्टी नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Former Kanke MLA Hariram Babu passes away. ; कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरि राम उर्फ राम बाबू का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

हरि राम वर्ष 1985 में कांग्रेस के टिकट पर कांके विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। संगठन और जनता के बीच उनकी सादगी और सक्रियता की अलग पहचान थी।

उनके निधन पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू, राजेश ठाकुर और पूर्व सांसद धीरज साहू समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

कांग्रेस नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरि राम उर्फ राम बाबू का निधन पार्टी और सार्वजनिक जीवन के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनसेवा के लिए लगातार काम किया।

नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही कहा कि हरि राम उर्फ राम बाबू का सामाजिक और राजनीतिक योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।