भारत के पहले ओलंपिक हीरो की कहानी बड़े पर्दे पर, ‘खशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज

Manu Shrivastava
1 Min Read
खशाबा फिल्म का टीजर रिलीज
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प्रसिद्ध फिल्मकार नागराज मंजुले की बहुप्रतीक्षित मराठी फिल्म ‘खशाबा’ का पहला टीजर रिलीज हो गया है. यह फिल्म भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता खशाबा जाधव के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित है. साल 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने भारतीय खेल इतिहास में नया अध्याय लिखा था.

टीजर में दिखी ब्रिटिश दौर की झलक

फिल्म के टीजर में ब्रिटिश शासनकाल का माहौल बेहद प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है, जो उस दौर की यादों को जीवंत कर देता है. इसके साथ ही मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल का दमदार बैकग्राउंड स्कोर टीजर को और भी प्रभावशाली बनाता है.

1 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म में नागराज मंजुले के अलावा जितेंद्र जोशी, छाया कदम और ओम भुतकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. हालांकि, खशाबा जाधव का मुख्य किरदार कौन निभाएगा, इसका खुलासा अभी बाकी है. फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे (जियो स्टूडियोज), गार्गी कुलकर्णी और नागराज मंजुले ने आटपत प्रोडक्शन के बैनर तले किया है. ‘सैराट’ और ‘झुंड’ जैसी चर्चित फिल्मों के बाद नागराज एक बार फिर सच्ची और प्रेरक कहानी लेकर 1 जनवरी 2027 को दर्शकों के बीच आएंगे.

Share This Article