तेज प्रताप यादव की हसनपुर जीत को हाईकोर्ट में चुनौती, याचिका पर सुनवाई कर नोटिस जारी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री तेज प्रताप यादव को पिछले चुनाव में हसनपुर विधानसभा सीट से मिली जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

शुक्रवार को कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई कर नोटिस जारी कर दिया है। तेज प्रताप के खिलाफ हसनपुर सीट से चुनाव लड़ने वाले जेडीयू उम्मीदवार ने कोर्ट में उनके निर्वाचन को चुनौती दी थी।

जस्टिस वीरेन्द्र कुमार ने विजय कुमार यादव की ओर से दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता ने याचिका में राजद विधायक पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नामांकन पत्र के साथ अपनी संपत्ति का सही-सही पूर्ण विवरण नहीं दिया है।

हाईकोर्ट ने याचिका की सुनवाई के लिए मंजूर करते हुए तेज प्रताप सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। मामले पर अगली सुनवाई के लिए 8 अप्रैल की तिथि तय की गई है।

पटना हाईकोर्ट ने विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस वीरेंद्र कुमार ने मामले पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है।

यह चुनाव याचिका विपिन कुमार उर्फ विपिन मंडल की ओर से दायर की गई हैं। चुनाव याचिका में कहा गया है कि निर्वाचन पदाधिकारी ने आनन-फानन में उनके नामांकन पत्र को खारिज कर दिया।

इस चुनाव याचिका को भी कोर्ट ने सुनवाई के लिए मंजूर करते हुए जदयू विधायक को नोटिस जारी किया है।

मामले पर अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी।

Share This Article