
Ranchi Municipal Corporation : रांची के मोराबादी स्थित सब्जी बाजार में आज रांची नगर निगम की बड़ी करवाई देखने को मिली है। रांची नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले सैकड़ों सब्जी विक्रेताओं को हटाया और बहुत सी दुकानों का सामान जप्त कर लिया गया.
मोराबादी का ये बाजार सफ्ताह में दो दिन लगता है, इसमें से कई दुकानदार वर्षों से सड़क किनारे अपनी दुकानें लगाते आ रहे है, करवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठ गए और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई, वहीं नगर निगम का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू तरीके से बनाने के उद्देश्य से की गई है।

