
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की 100वीं फिल्म ‘किंग 100’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म की घोषणा के बाद से इससे जुड़ी हर नई जानकारी लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में बॉलीवुड और साउथ की मशहूर अभिनेत्री तब्बू की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। लंबे समय बाद दोनों कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
तब्बू निभा सकती हैं दमदार विलेन का किरदार
सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘किंग 100’ में तब्बू एक शक्तिशाली विलेन की भूमिका निभाती दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, फिल्म में उनकी और नागार्जुन की रोमांटिक जोड़ी देखने को नहीं मिलेगी। यदि यह खबर सही साबित होती है, तो तब्बू का यह किरदार उनके करियर के सबसे अलग और दमदार रोल्स में शामिल हो सकता है।
28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू
नागार्जुन और तब्बू ने आखिरी बार 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘आविदा मा आविदे’ में साथ काम किया था। अब करीब 28 साल बाद दोनों सितारों की वापसी ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से तब्बू के किरदार को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फिल्म से जुड़ी यह चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसे में दर्शकों को ‘किंग 100’ की नई अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार है।

