बैन के बाद भी नहीं रुकी ‘सतलुज’, प्रोजेक्टर पर फिल्म देखते लोगों का वीडियो शेयर कर बोले दिलजीत दोसांझ

Manu Shrivastava
2 Min Read
दिलजीत दोसांझ
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ इन दिनों विवादों के चलते सुर्खियों में है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, लेकिन रिलीज के महज दो दिन बाद ही इस पर बैन लगा दिया गया। इसके बाद दिलजीत ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और दर्शकों के समर्थन के लिए आभार जताया।

प्रोजेक्टर पर फिल्म देखते लोगों का वीडियो हुआ वायरल

दिलजीत दोसांझ ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि बैन के बावजूद ‘सतलुज’ लोगों तक पहुंच चुकी है और अब इसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसे राजस्थान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक गांव के लोग खुले मैदान में प्रोजेक्टर लगाकर फिल्म देखते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींचा है।

दिलजीत बोले- अब यह फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियो साझा करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, “अब ये फिल्म नहीं रुकेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि बैन लगने के बाद भी कई लोगों ने फिल्म डाउनलोड कर ली और अलग-अलग जगहों पर इसे देख रहे हैं। हालांकि, फिल्म के बैन और उसके बाद सामने आए इन दावों को लेकर चर्चा लगातार जारी है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस दिलजीत के इस पोस्ट पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Share This Article