
नई दिल्ली : निर्माता बी.आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में ‘दुर्योधन’ के अपने यादगार और अमर अभिनय से देशभर में विशेष पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता पुनीत इस्सर ने गुरुवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से मुलाकात की। मुलाकात पप्पू यादव के पूर्णिया स्थित आवास पर हुई। इस दौरान कला, संस्कृति, भारतीय सिनेमा, सामाजिक विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। पप्पू यादव ने कहा कि उनके लंबे फिल्मी एवं अभिनय जीवन के अनुभव प्रेरणादायी हैं।

