विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए निशानेबाजों का ‘हाई-परफॉर्मेंस’ शिविर शुरू

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : चीन के हांग्झोउ में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारियों के मद्देनजर निशानेबाजों के लिए एक ‘हाई-परफॉर्मेंस’ राष्ट्रीय निशानेबाजी शिविर रविवार को यहां शुरू हुआ। इसमें राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धा के 35 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। राइफल और पिस्टल शिविर 17 जुलाई तक चलेगा जबकि ट्रैप शिविर 14 से 20 जुलाई तक होगा।

स्कीट टीम नौ जुलाई से ही ट्रेनिंग कर रही है। हांग्झोउ विश्व कप 20 से 29 जुलाई तक होगा और इसके बाद जापान में 19 सितंबर से तीन अक्टूबर तक एशियाई खेल होंगे। शिविर में हिस्सा लेने वालों में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, राइफल निशानेबाज रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और इलावेनिल वलारिवन के साथ-साथ भारत के अन्य प्रमुख निशानेबाज शामिल हैं।

निशानेबाज भारतीय कोच और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की देखरेख में ट्रेनिंग करेंगे। इनमें ओलंपिक डबल ट्रैप चैंपियन पीटर विल्सन, राइफल विशेषज्ञ थॉमस फार्निक, पिस्टल कोच जेलेना अरुनोविच और स्कीट विशेषज्ञ रिकार्डो फिलिपेली शामिल हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।