महापौर ने स्वर्णरेखा घाट का किया निरीक्षण, जानें अधिकारियों को क्या दिया निर्देश

महापौर रोशनी खलखो ने नामकुम के स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण कर सावन में शिवभक्तों की सुविधा के लिए सफाई, रोशनी, चेंजिंग रूम और मार्ग सजावट के निर्देश दिए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News : महापौर रोशनी खलखो ने मंगलवार को नामकुम स्थित स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा इस सावन शिवभक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखते हुए निगम के अधिकारियों को घाटों की सफाई,पर्याप्त रोशनी और चेंजिंग रूम और पूरे मार्ग की सजावट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने आम जनता से आग्रह भी किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और स्वच्छता बनी रहे इस दिशा में आम जनता भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

मौके पर वार्ड पार्षद पवन तिर्की, मंडल अध्यक्ष, अशोक गोप, धर्मेंद्र सिंह, धनंजय वर्मा, जुगनू साहू, गोपाल लोहिया, राकेश सिंह, शिव राम दास, नवीन सोनी, नगर निगम के पदाधिकारीगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।