‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा खुलासा, 450 करोड़ की खबरों को बताया गया गलत

Manu Shrivastava
2 Min Read
शाहरुख खान
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म का बजट करीब 450 करोड़ रुपये है और यह शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म साबित होगी।

इन खबरों पर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिर्फ ‘फॉल्स’ लिखकर प्रतिक्रिया दी। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उनका जवाब किस रिपोर्ट के लिए था, लेकिन इसे 450 करोड़ रुपये वाले बजट दावे से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्टार्स से सजी होगी शाहरुख की कमबैक फिल्म

‘किंग’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि शाहरुख खान करीब तीन साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहे हैं।

बॉलीवुड के कई बड़े नाम आएंगे नजर

फिल्म की स्टारकास्ट काफी शानदार है। इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अभय वर्मा और राघव जुयाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

दिसंबर में रिलीज होगी ‘किंग’

हालांकि फिल्म के बजट को लेकर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन इसकी भव्य स्टारकास्ट और शाहरुख खान की वापसी ने इसे साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल कर दिया है। ‘किंग’ इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Share This Article