रांची में बैठक कर लिया गया था फैसला, इंटक से निकाले गये रामेश्वर फौजी और अनिल सिंह

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने रामेश्वर फौजी और अनिल सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल यूनियन से निकाल दिया है।

पिछले हफ़्ते होटल पार्क प्राइम रांची में हुई यूनियन की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया था, जिसके बाद इस संदर्भ में राष्ट्रीय महासचिव केके तिवारी द्वारा शनिवार को एक पत्र ज़ारी किया गया।

रामेश्वर सिंह फौजी पर बिना कोलियरी मजदूर संघ के अनुमति के सदस्यता रशीद छपवाने व रालशीद बाँटने, शराब का सेवन कर महिला से अभद्रता , बलात्कार व शराब पीने के लिए कोयला कंपनियों के अधिकारियों से वसूली, जैसे संगीन आरोप थे जिन्हें शीर्ष नेतृत्व ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

Share This Article