JPSC Chairman Resignation : झारखंड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष एल. खियांगते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह घटनाक्रम हाल ही में CID की छापेमारी के बाद सामने आया है, जिसके चलते पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल. खियांगते ने अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है और न ही सरकार की ओर से इस पर कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में CID ने JPSC से जुड़े मामले में कार्रवाई की थी। इसके बाद अब अध्यक्ष के इस्तीफे की खबर ने पूरे घटनाक्रम को नई दिशा दे दी है।
फिलहाल सरकार की ओर से इस्तीफा स्वीकार किए जाने और नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जैसे-जैसे इस मामले में नई जानकारी सामने आएगी, खबर को अपडेट किया जाएगा।


